तवा कुलचा रेसिपी |How to make tawa kulcha Recipe

                                     तवा कुलचा रेसिपी

यह एक पंजाबी रेसिपी है,लेकिन इसके चाहने वाले पुरे भारत में है | इसलिए पुरे देश में इसको लोग बड़े ही चाव से खाते है , इसे  अमृतसरी कुलचा भी कहते है | यह छोले के साथ खाने में बहुत ही अच्छा लगता है | तवा  कुलचा नास्ते  में उपयोग होने वाला एक बहुत ही बेहतरीन रेसिपी है |

तवा कुलचा रेसिपी |How to make tawa kulcha Recipe
Tawa Kulcha Recipe


तवा कुलचा बनाने की सामग्री :


  •  मैदा 200 ग्राम 
  •  एक चौथाई कप दही 
  •  शकर एक छोटा चम्मच 
  •  बेकिंग सोडा एक चौथाई चम्मच 
  •  दो बड़े चम्मच कसूरी मेथी 
  •  हरी धनिया 
  •  तेल दो बड़े चम्मच 
  •  नमक स्वादानुसार

तवा कुलचा बनाने की विधि :

तवा कुलचा बनाना बहुत ही आसान होता है , इसमें सबसे पहले मैदे को छलनी से छान लेना चाहिए |
फिर  मैदे में दही , शकर , बेकिंग सोडा पाउडर , तेल और नमक आदि डालकर अच्छे से मिला लेना
चाहिये | इसमें थोड़ा थोड़ा पानी मिलाकर  गूथना चाहिए | इसे चपाती के आटे से थोड़ा नरम गुथ लेना
चाहिए | आटा बिलकुल मुलायम और चिकना गूथना चाहिए तभी कुलचा अच्छा बनेगा |
अब हाथ में थोड़ा सा तेल लगाकर कुलचे के आटे में लगा दे और आटे को किसी गहरे बर्तन में गीले
कपडे से ढक देना चाहिए और किसी गरम स्थान पर 4 से 5 घंटे के लिए रख दे | इतने समय में
आटा फूल जायेगा | यदि आटा अच्छे से फुला न हो तो , समझ जाये कि अभी वह कुलचे के लिए
तैयार नहीं है ,और उसे कुछ समय के लिए और रखने की जरुरत है |

कुलचे के फुले हुए आटे को दबा दबा कर चिकना कर ले और उसे छोटी छोटी लोई में बाट लेना
चाहिए | इसके बाद तवे की आग पर रखे और उसे गरम करे |
तवा गरम होने पर उस पर थोड़ा सा तेल लगा दे | आटे की लोई लेकर उसमे हल्का सा मैदा लगा ले
और बेलन की सहायता से बेल ले | बेलने के बाद आधा छोटा चम्मच हरी धनिया और कसूरी मेथी
उसपर डाल दे और हाथ से दबा दे | उसके बाद कसूरी मेथी वाली सतह को ऊपर रखते हुए कुलचे को
तवे पर डाले , जब कुलचा थोड़ा सा फूलने लगे , तो उसे पलट दे | जब कुलचे की दूसरी सतह भी
हलकी  सी सेक जाये , तो उसकी एक सतह पर थोड़ा सा घी लगाए और उसे सेंक ले | कुलचे को
पलट पलट कर दोनों तरफ घी लगाकर सेंक ले | कुलचा हल्का ब्राउन चित्तीदार हो जाये तो समझ
लेना चाहिए की कुलचा तैयार हो गया है |
फिर हम इसे छोले के साथ बड़े ही चाव से स्वाद  लेकर खा सकते है |

आप इसे अपने घर में जरूर बनाये और हमें भी बताये की  कैसा बना , इसी तरह से हम आपके लिए अगले Post  ने एक अलग  Recipe के साथ मिलेंगे 

No comments:

Post a Comment

INSTAGRAM FEED

@recipegyan