आलू के नास्ते पेन केक |Recipe of potato pen cake |

                                     आलू के नास्ते पेन केक 

  आलू के नास्ते पेन केक |Recipe of potato pen cake |

आलू आसानी से मिलने वाला एक ऐसा Product है जो हम सब्जी के रूप में प्रयोग करते है | इसके बहुत से खाने की सामग्री बना सकते है | अगर बहुत ही कम समय में नास्ता बनाना है तो आलू का उपयोग कर सकते है | 
आज कम समय में इस तरह से नास्ता  बनायेगे | 

मीडियम साइज के 4 या 5 आलू लेंगे उसे कद्दूकस से कद्दूकस करेंगे | साथ में ठंडा पानी लेंगे | आलू को
कद्दूकस से ठन्डे पानी में बारीक़ बारीक़ काटेंगे |
आलू की ठन्डे पानी में ही कद्दूकस से काटेंगे जिससे उसका रंग में कोई परिवर्तन न हो | 
कटे हुए आलू को पानी से छानकर दूसरे बर्तन पर कपड़ा रख कर उसपर रख लेंगे , फिर कपडे को मोड़कर
आलू को निचोड़ निचोड़ कर उसमे से पानी निकाल लेंगे |
काफी सारा पानी निकलेगा | ठन्डे पानी के कारण से आलू का रंग नहीं बदलता है | जो देखने में भी
अच्छा लगता है | पोटली में आलू के टुकड़े को 5 मिनट तक रहने देंगे |
अब इसमें कुछ आवश्यक सामग्री मिलाएंगे
  आलू के नास्ते पेन केक |Recipe of potato pen cake |

आवश्यक सामग्री :

 दो मीडियम साइज की प्याज ,
 दो हरी मिर्च ,
 ढेर सी धनिया ,
 आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर ( यदि लाल मिर्च न हो तो काली मिर्च का पाउडर भी
उपयोग कर सकते है )|
 सबसे जरुरी सामान कन्फ़्लोर होता है जो आलू के अनुसार उसमे मिलते है | यदि कन्फ़्लोर
नहीं है तो हम उसमे बेसन या आरा रोट मिला सकते है |
ये सभी सामग्री मिलाकर 2 मिनट तक ढककर रखलेंगे , फिर इसको पकाएगे |

पकाने का तरीका :

इसे पकाने के दो तरीके है
1. डीप फ्राई
2. तवे पर 
  आलू के नास्ते पेन केक |Recipe of potato pen cake |


डीप फ्राई : 

मिक्सचर का आकार बनालेंगे | उसे 10 मिनट तक फ्रीजर में रख लेंगे , जिससे इसका आकार बना
रहेगा | फिर इसको कड़ाई में तेल डालकर फ्राई कर लेंगे | आलू का सबसे आसनी से नास्ता बनकर
तैयार हो जाता है |

तवे पर :

तवे पर चम्मच की सहायता से इसे रखेंगे और आकार देंगे , कम आंच में पकाएंगे | यह एक तरफ
ब्राउनिश हो जाने पर दूसरी तरफ पलट कर पकाये | इसे सावधानी से पकाना पड़ता है क्योकि एक
तरफ तवे पर रखने से टूटने से बचाना पड़ता है | आलू का नास्ता आसानी से बनाने में मदद मिलती
है | इसे कच्चे आलू का पेन केक भी कहते है |


No comments:

Post a Comment

INSTAGRAM FEED

@recipegyan