chole bhature recipe | पंजाब के शानदार छोले भठूरे | how to make chole bhature

                        पंजाब के शानदार छोले भठूरे 

पंजाब के छोले भठूरे पुरे देश में बहुत ही मशहूर है | ये खाने में बहुत ही पसंद किये जाते है | पंजाब के लोग खाने
के बहुत ही शौक़ीन होते है,इसलिए यहाँ का खाना भी काफी स्वादिस्ट होता  है |
chole bhature recipe | पंजाब के शानदार छोले भठूरे | how to make chole bhature

पंजाबी छोले भठूरे बनाने के लिए जरुरी सामग्री इस प्रकार है |

आवश्यक सामग्री : 


  •  मैदा 500 ग्राम
  •  सूजी 100 ग्राम
  •  दही एक कप 150 ग्राम
  •  नमक आधा चम्मच
  •  बेकिंग सोडा एक चौथाई चम्मच
  •  घी दो टेबलस्पून
  •  तेल तलने के लिए आदि 

भठूरे बनाने की विधि :

एक बर्तन में मैदा और सूजी को छानकर रख ले | इन दोनों को अच्छे से मिला ले और इसमें घी , बेकिंग
सोडा , चीनी , दही नमक मिला ले , मिलाने के बाद इसे गुनगुने पानी से गूथेंगे | पानी को थोड़ा थोड़ा
मिलाकर  आटा को नरम बनायेगे | आटा अच्छी से गुथने के बाद दो से तीन घंटे के लिए उसे रख लेंगे |
आटे को घी या तेल लगाकर चिकना कर लेंगे, जिससे ये मुलायम रहे इसे हाथो से मसलते
रहे | आटे के छोटी छोटी गोल गोल लोई बना लेंगे | लोई को रोटी की तरह बेल कर बड़ा कर
ले , लोई को घूमाघूमाकर एक सामान बेले जिससे रोटी की बराबर मोटाई  बनी रहे | रोटी
मोटी पतली नहीं बल्कि  एक जैसी आकार में बनाकर रख ले | मैदे की रोटी को आप हाथ से
थपथपा के बेले  या बड़ी बना सकते है | अब तेल को अच्छे से गरम कर लेते है | तेल अच्छे
से गरम हो जाने पर भठूरे अच्छे से फूलते है, नहि तो भठूरे फटने लगते है और अच्छे से पकते
नहीं है | गरम तेल में भठूरे को डालकर , कलछी की सहायता से दबा दबा कर फुलाए |
दोनों तरफ से पलट पलट कर तले | भटूरा अच्छे से पकाये | इसतरह भटूरा फूल कर तैयार हो जाता
है |
chole bhature recipe | पंजाब के शानदार छोले भठूरे | how to make chole bhature


    भठूरे को खाने के लिए छोले की आवश्यकता होती है, जोकि खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती  है |

    छोले बनाने की सामग्री :


    •  काबलि  चना 250 ग्राम 
    •  बेकिंग सोडा आधा छोटा चम्मच
    •  टमाटर 5 मीडियम साइज
    •  दो हरी मिर्च 
    •  अदरक का पेस्ट एक छोटा चम्मच
    •  जीरा आधा छोटा चम्मच
    •  हींग चुटकी भर
    •  रिफाइंड तेल दो चम्मच 
    •  अनार दाना पाउडर एक छोटा चम्मच 
    •  धनिया पाउडर एक चम्मच
    •  लाल मिर्च पाउडर एक चौथाई चम्मच
    •  गरम मसाला एक चौथाई चम्मच
    •  नमक स्वादानुसार 
    •  हरा धनिया तीन चम्मच बारीक कटा हुआ 

    छोले बनाने की विधि :

    काबली चना को पानी में रात भर के लिए भिगो दे | काबली चना रात भर में फूल जायेगा फिर
    इसे पानी से निकाल लेंगे | काबली चना को अच्छे से धो ले | काबली चना को प्रेशर कुकर में
    एक गिलास पानी और थोड़ी  नमक डालदे और कुकर को बंद करके गैस पर उबलने के लिए रख ले |
    एक सिटी आने तक उबाले और 15 से 20 मिनट तक कुकर को न खोले जबतक प्रेशर ख़त्म
    न हो जाये |अदरक , हरी मिर्च और टमाटर को बारीक़ पीस ले | कढ़ाई में तेल डालकर गरम करे |
    हींग,जीरा , और अनारदाने का तड़का लगाए | जीरा भुनने  के बाद धनिया पाउडर डालदे और
    चम्मच से चलाये अब इसमें अदरक , हरी मिर्च ,टमाटर का मिश्रण और लाल मिर्च पाउडर डालकर मसाले को अच्छी तरह से भून ले | मसाला भुनाने के बाद इसमें एक गिलास पानी और स्वादानुसार नमक डालें और 5 मिनट तक पकने दे | यदि आप को छोले ज्यादा गाढ़ा बनाना है तो उसमे अपने हिसाब से पानी डाल सकते है | एक उबाल आने तक 10 मिनट तक पकने दे | अब इसमें गरम मसाला डालकर पकाये | कुछ समय तक छोले को पकाये | छोले पकने के बाद उसमे हरा धनिया डालकर चलाये और उसे ढक कर रख ले | अब छोले बनकर
    तैयार है |
    छोले को भठूरे के साथ परोशे और खाये |

    No comments:

    Post a Comment

    INSTAGRAM FEED

    @recipegyan