Dal makhani Recipe | पंजाबी दाल मखनी |How to make dal makhani punjabi recipe

                                   पंजाबी दाल मखनी

दाल मखनी एक पंजाबी भोजन है लेकिन पुरे भारत में इसका इस्तेमाल बड़े पैमाने पे किया जाता है | जब भी लोगो को पंजाबी खाना खाने का मन होता है, तो सबसे पहले दाल मखनी ही ध्यान में आता है | तब चाहे वह रेस्टोरेंट या ढावे का हो, या घर का बना हो खाना तो जरुरी हो जाता है |
Dal makhani Recipe | पंजाबी दाल मखनी |How to make dal makhani punjabi recipe
Dal makhani

दाल मखनी बनाने के लिए सामग्री :


  •  एक मुट्ठी राजमा 
  •  एक कप साबुत उड़द दाल
  •  आधी छोटी चम्मच हल्दी 
  •  लाल मिर्च पाउडर आधी चम्मच 
  •  आधा कप दूध 
  •  दो टमाटर 
  •  5 से 6 पीसी लहसुन की कलि 
  •  3 से 4 बड़ी चम्मच मलाई 
  •  एक मीडियम साइज की कटी हुई प्याज 
  •  2 से 3 हरी मिर्च बारीक़ कटी हुई 
  •  2 से 3 लौंग 
  •  चुटकी भर हींग 
  •  आधी चम्मच जीरा 
  •  एक चम्मच कसूरी मेथी 
  •  आधा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर 
  •  3 से 4 चुटकी गरम मसाला 
  •  आधा चम्मच आमचूर पाउडर 
  •  2 से 3 चम्मच मक्खन 
  •  बारीक़ कटी हुई हरी धनिया 
  •  3 से 4 बड़े चम्मच तेल 
  •  नमक स्वादानुसार आदि |


दाल मखनी बनाने की विधि :

राजमा और उड़द दाल को साफ कर ले | दोनों को पानी में डालकर रात भर भिगो दे | रात में भिगोने से
राजमा और उड़द दाल फूल कर मुलायम हो जाता है | इन दोनों को पानी से अच्छी तरह से धोकर साफ
कर ले | एक प्रेशर कुकर में 3 से 4 कप पानी में हल्दी , लाल मिर्च पाउडर , दूध , और नमक डालकर
अच्छे से मिलाकर कुकर को बंद कर दे और दाल को पकने के लिए धीमी आंच में 5 से 6 सिटी आने तक
पकने दे | प्रेशर कुकर को खोलकर दाल को अच्छी तरह से कलछी की सहायता से दबा दबा कर बारीक़
कर दे |
अब भगोने में तेल गरम करे और उसमे लौंग, हींग ,जीरा डालकर भून ले | इनको भुनने  के बाद लहसुन,
हरी मिर्च , अदरक पेस्ट को भून ले और अब इसमें टमाटर डालकर 5 मिनट तक पका ले | टमाटर
पकने के बाद इसमें लाल मिर्च आमचूर , धनिया पाउडर गरम मसाला पाउडर और मलाई को डालकर
अच्छे से मिक्स कर ले और पका ले | अब इसमें उधड़ दाल और राजमा को डालकर मिला ले और पकाये
| दाल ज्यादा गाढी हो तो अपने हिसाब से पानी मिला सकते है | पानी मिलाने के बाद 5 मिनट तक
पकाये | दाल मखनी बनने के बाद कसूरी मेथी को हाथ से मसल कर डालें और मिला ले | अब तैयार दाल
मखनी में हरी धनिया, मलाई और बटर मिलाकर रख ले | दाल मखनी बन कर तैयार है |

No comments:

Post a Comment

INSTAGRAM FEED

@recipegyan